फोटो नंबर-15नशा न करने को लेकर ग्रामीणों को जागरूक करते अधिवक्ता सुधीर कुमार। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। जिला में चलाए जा रहे नशा मुक्त भारत अभियान के तहत गांव नूनी शेखपुरा में शिविर लगाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत भारत सरकार देश में नशीली दवाओं के सेवन को कम करने और लोगों को नशा मुक्त जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ जीवन शैली के लिए हमें जीवन में कभी भी नशा नहीं करना चाहिए। इस मौके पर उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर कानूनी स्वयंसेवक संजय कुमार, राहुल कुमार, मुकेश, अनिल, रोहताश, दीपक व सुखबीर के अलावा ग्रामीण मौजूद थे।