फोटो संख्या:66- कनीना में श्रद्धालुओं को प्रवचन देते स्वामी श्री शिवानंद महाराज--स्रोत- आयोजक
कनीना। जिस प्रकार हम सीसीटीवी कैमरे से डरते हैं और सोचते हैं कि हमें कोई गलत काम नहीं करना चाहिए। इसी प्रकार परमात्मा रूपी कैमरे से डरना चाहिए। संसार के कैमरे तो लाइट से चलते हैं, लेकिन परमात्मा कैमरे में किसी भी तरह की कमी नहीं आ सकती। यह बातें संत शिरोमणि स्वामी कृष्णानंद महाराज की विरासत को संभाल रहे ब्रह्मचारी स्वामी शिवानंद महाराज ने कृष्णानंद धाम पर वर्ष की पहली पूर्णिमा पर यज्ञ के उपरांत कही। ब्रह्मचारी शिवानंद महाराज ने कहा कि हम कोई भी कर्म करते हैं उसका लेखा हमें उसे परमपिता को देना पड़ता है। हमें हमेशा शुभ कर्म ही करने चाहिए। इस मौके पर भाजपा नेत्री ज्योति सिंगल, दिल्ली भाजपा नेता आनंद सिंगल, कृष्णानंद ट्रस्ट के व्यवस्थापक कैलाश गोयल, वाइस चेयरमैन कर्मवीर सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार आर्य, डॉ. फतेहचंद दायमा, आनंद सिंघल, नरेंद्र शास्त्री, कमल कुमार, योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे। संवाद