अटेली के गांव गोकलपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उसकी गंभीर हालत बनी हुई है। इस संबंध में व्यक्ति के परिजनों ने अटेली पुलिस में एक के खिलाफ दुर्घटना करने की शिकायत दी है।
पुलिस को दी शिकायत में उनिंदा निवासी देवेंद्र सिंह ने बताया कि गत 30 दिसंबर की शाम करीब 5.30 बजे वह और उसके पिता लालाराम गोकलपुर की तरफ से पैदल-पैदल अपने घर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। इसमें उनके सिर हाथ पाव में गंभीर चोटें आई। उसने देखा की बाइक पर सवार उसके ही गांव का युवक कृष्ण कुमार है, जोकि मोटरसाइकिल लेकर भाग गया। उसने अपने पिता को गंभीर अवस्था में सरकारी अस्पताल अटेली में लेकर गया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसके पिता को रेफर कर दिया। इसके बाद नारनौल के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां से उनके पिता हायर सेंटर रेफर कर दिया गया, परंतु समय कम होने के कारण उसके पिता को रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।