फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीजों की संख्या सात हुई

Sat, 22 Apr 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कोरोना केसों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट में एक कोरोना मरीज मिला है। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 7 हो गई है। पिछले एक सप्ताह में ही सात केस पॉजिटिव आ चुके हैं। जो मरीज पॉजिटिव मिला है, उसे दवाइयां देकर होम आइसोलेट कर दिया गया है। फिलहाल मरीज की हालत ठीक है। जिले में आज तक 25026 मरीज कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं जबकि 24854 मरीज कोरोना से ठीक भी हो चुके हैं। जिले में आज तक कोरोना से 165 लोगों की मौत हुई है। जिले का रिकवरी रेट 99.32 प्रतिशत है। वहीं लोग बढ़ते कोरोना के केसों के बावजूद लापरवाही कर रहे हैं। सिविल अस्पताल के अलावा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। हालांकि सरकार ने 100 से अधिक संख्या वाले स्थानों पर मास्क लगाने के निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन उसके बाद भी लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन

आखिर कब मिलेगी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के पास कोई भी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में एक तरफ जहां कोरोना के केस बढ़ रहे हैं, वहीं वैक्सीन न होने के कारण लोग बचाव कैसे करेंगे। अब तक कई लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी व बूस्टर डोज तक नहीं लगवाई है।
विज्ञापन


लोग खुद जागरूक हो। कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। लोग सावधानी रखे और मास्क का प्रयोग करे।
डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें