नारनौल। चोरी का ट्रैक्टर खरीदकर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग करने के मामले में निजामपुर थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अनिल निवासी गोलावास थाना बहरोड राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच में पता लगाया कि आरोपी चोरी का ट्रैक्टर खरीदकर उस पर दूसरी नंबर प्लेट लगाकर प्रयोग कर रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में ट्रैक्टर चोरी करने वाले तीन आरोपियों भीम निवासी बायल, महेंद्र निवासी पृथ्वीपुरा और कृष्ण निवासी बीचपुर थाना नीमराना राजस्थान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर बरामद कर चुकी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दीपेंद्र निवासी बायल ने निजामपुर थाना में शिकायत दी थी कि वह खेत से सरसों लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके सो गया था। रात के समय में कोई चोरी कर ले गया था।