फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: टोल प्लाजा पर टोल बूथ तोड़ने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 May 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। टोल प्लाजा सिरोही बहाली पर टोल बूथ तोड़ने के मामले में नांगल चौधरी थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसकी पहचान विक्रम निवासी मुगलपुर हरसोदा अलवर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपियों ने टोल पर बूम कैरियर तोड़ कर अवैध हथियार दिखाते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने मामले में दो आरोपियों सुधीर उर्फ विक्की निवासी छापड़ा बीबीपुर और उखम सिंह निवासी छापड़ीवास थाना हरसोदा अलवर को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस द्वारा मौके से बोलेरो गाड़ी और एक देसी कट्टा बरामद किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कृष्ण निवासी राजपुरा घोलपुर राजस्थान ने थाना नांगल चौधरी में शिकायत देते हुए बताया कि वह सिरोही बहाली टोल प्लाजा पर बतौर मैनेजर कार्यरत है। गत 4 मई शाम के समय एक बोलेरो गाड़ी में 6-7 युवक आए, जिनके हाथ में बीयर की खाली बोतल थी और एक लड़के के हाथ में देसी कट्टा था। जिन्होंने बीयर की खाली बोतल कर्मचारी की तरफ फेंककर मारी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी नारनौल की तरफ से आए और टोल बूथ तोड़कर नांगल चौधरी की तरफ भाग गए। कुछ समय बाद आरोपी वापिस आए बूम कैरियर को तोड़कर नारनौल की तरफ निकलकर गाड़ी को तेज गति से घुमा रहे थे। घुमाते समय गाड़ी वहीं पलट गई। शिकायतकर्ता ने 3 नामजद व अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें