गांव करीरा निवासी व्यक्ति के खाते से अलग-अलग समय में एक लाख एक हजार रुपये निकल गए। इसकी शिकायत व्यक्ति ने पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता राजपाल निवासी गांव करीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बचत खाता केनरा बैंक कनीना में हैं। अज्ञात व्यक्ति ने उसके खाते से एक लाख एक हजार रुपये निकाल लिए हैं। अज्ञात व्यक्ति ने 50 हजार रुपये पॉज मशीन से, 11 हजार पॉज मशीन कटवाए गए हैं। इसके बाद 40 हजार रुपये दस-दस हजार रुपये कर निकाले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।