फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल

Tue, 12 Jul 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतिकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। राजस्थान के झूंझुनु जिले के गांव ठोठी निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र पुत्र अनुप व दिनेश राजस्थान निवासी गुड़गांव किसी कंपनी में काम करते थे। सोमवार को वह बाइक पर गुुड़गांव जा रहे थे। गांव आनावास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लागों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। चिकित्सकों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया व दिनेश को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया।  परिजनों के नहीं पहुंचने पर मृतक का पोस्टर्म भी नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें