महेंद्रगढ़। कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। राजस्थान के झूंझुनु जिले के गांव ठोठी निवासी 40 वर्षीय सतेंद्र पुत्र अनुप व दिनेश राजस्थान निवासी गुड़गांव किसी कंपनी में काम करते थे। सोमवार को वह बाइक पर गुुड़गांव जा रहे थे। गांव आनावास के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लागों ने घायलों को उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लेकर आए। चिकित्सकों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया व दिनेश को प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। परिजनों के नहीं पहुंचने पर मृतक का पोस्टर्म भी नहीं हो पाया।