फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: तेज हवा के साथ एक घंटे हुई बारिश, गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। क्षेत्र में सोमवार को दोपहर बाद एक बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू होने से उमसभरी गर्मी से राहत मिली। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण खेतों में बाजरे की फसल पर गिरने के भय ने किसानों की परेशानी बढ़ा दी है। एक घंटे की बारिश के बाद शहर में अनेक स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम विभाग की ओर से आगामी 24 घंटों के दौरान बुंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। शहर के शॉपिंग कांपलेक्स, पुराने नारनौल रोड, सिनेमा रोड, मोहल्ला महायचान, डुलाना रोड पर जलभराव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें