फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क हादसे में एक की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव नीरपुर के पास मंगलवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक पर सवार होकर युवक अपने घर जा रहे थे तो गांव नीरपुर के पास पशु आगे आ गया जिससे यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार राजस्थान के जिला झुंझुनू के गांव चूडिना निवासी रवि जांगिड़ (22) और इसी गांव का अशोक कुमार (23) मंगलवार देर शाम को बाइक पर बावल से नारनौल की ओर आ रहे थे। गांव नीरपुर के पास उनकी बाइक के आगे पशु आ गया जिससे बाइक पशु कर टकरा गई। हादसे में दोनों ही गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस में रखकर उनको नागरिक अस्पताल नारनौल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने रवि जांगिड़ को मृत घोषित कर दिया जबकि अशोक कुमार की गंभीर हालत को देखकर उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। रवि बावल में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। अशोक कुमार पहले नारनौल कोर्ट में लगा हुुआ था लेकिन अब वह गुरुग्राम कोर्ट में काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें