कनीना। कनीना से अटेली की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास कार व क्रेन की हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
गांव धनौंदा निवासी मदन सिंह ने कनीना शहर थाने में दी शिकायत में बताया कि बताया कि उसका सबसे बड़ा लड़का विक्रम जिसने गांव में ही दुकान कर रखी है। रविवार शाम को विक्रम व विनय अल्टो गाड़ी लेकर कनीना से अटेली जा रहे थे, तभी चेलावास पेट्रोल के पास अटेली की तरफ से गलत दिशा में आ रही एक क्रेन ने कार को टक्कर मार दी। वहीं पर पेट्रोल पंप पर काम कार्य करने वाले मनजीत ने सूचना दी। घायलों को अप नागरिक अस्पताल भेजा गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद जे रोहतक रेफर कर दिया जिसमें विक्रम की मौत हो गई है विनय गंभीर रूप से घायल है। मृतक विक्रम के तीन बच्चे हैं। कनीना शहर पुलिस थाना प्रभारी कमलदीप राणा ने बताया कि क्रेन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मदन सिंह के बयान पर सोमवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने क्रेन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।