फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड सेंटर से फरार एक मरीज काबू, दूसरे की तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटीकरा स्थित कोविड-19 सेंटर से दो कोरोना पॉजिटिव आरोपी रविवार को फरार हो गये थे। एक को सिटी थाना पुलिस ने देर रात अरेस्ट कर दोबारा कोविड सेंटर में भर्ती करा दिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है। बता दें कि 27 जून को सिटी थाना पुलिस नारनौल ने मारपीट व लूट के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसमें एक आरोपी कोरोना पॉजिटिव मिलने से पटीकरा स्थित कोविड-19 सेंटर में भर्ती किया गया था। दूसरा नांगल चौधरी के गांव नायन निवासी चोरी के आरोप में शनिवार को नांगल चौधरी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जिसकी रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई थी। दोनों आरोपी पटीकरा स्थित कोविड-19 सेंटर में एक ही वार्ड में भर्ती थे। दोनों ने फरार होने की प्लान बनाकर रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे आरोपी वार्ड के दूसरे गेट को तोड़कर फरार हो गये। दोनों आरोपी अस्पताल के पीछे के गेट से चकमा देकर भाग गये थे। करीब सवा घंटे बाद टीम जब मरीजों को देखने गई तो एक वार्ड में दो कोरोना मरीज नहीं मिले थे। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि दोनों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें