फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अवैध देसी कट्टे के साथ एक काबू, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस ने शहर के मोहल्ला मिश्रवाड़ा से एक युवक को अवैध हथियार देसी कट्टे के साथ काबू किया है। जिसके खिलाफ शहर थाना नारनौल में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार पुलिस को गश्त पड़ताल के दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि शिव दयाल निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा नारनौल जो अपने मकान के पास अवैध देसी कट्टा लेकर खड़ा हुआ है। अगर रेड की जाए तो उसे अवैध हथियार के सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस ने बताए हुए स्थान पर पहुंची जोकि पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। मगर पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। जिसने पूछताछ करने पर अपना नाम शिव दयाल निवासी मोहल्ला मिश्रवाड़ा बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास एक देसी कट्टा बरामद हुआ। देसी कट्टा को खोल कर चैक किया तो उसकी बैरल से एक जिंदा रोंद भी मिली। पुलिस ने युवक से देसी कट्टे के संबंध में लाइसेंस मांगा, लेकिन वह कोई लाइसेंस व परमिट नहीं दिखा पाया। इस पर पुलिस ने युवक को अवैध हथियार सहित काबू कर लिया। जिसके खिलाफ शहर थाना नारनौल में मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें