फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नशीला पदार्थ बेचने के मामले में एक गिरफ्तार, करीब 520 ग्राम नशीला पदार्थ गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। एचएसएनसीबी यूनिट रेवाड़ी की टीम ने नारनौल क्षेत्र में बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे गली से मंगलवार को अवैध नशीले पदार्थ बेचने वाले वाले एक आरोपी को काबू किया है। जिसकी पहचान दीपक उर्फ डॉक्टर निवासी गांधी कॉलोनी नारनौल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि एचएसएनसीबी की टीम ने थाना शहर नारनौल के क्षेत्र से एक युवक को अवैध नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया है। टीम को गुप्त सूचना मिली कि दीपक उर्फ डॉक्टर नारनौल में बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे वाली गली में नशीला पदार्थ गांजा बेच रहा है। टीम ने पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से एक पॉलिथीन से 520 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना शहर नारनौल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें