नारनौल। पुलिस ने अपराध एवं अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार व तीन कारतूस सहित रेवाड़ी के रामपुरा थाना निवासी धीरज को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा व कारतूस बरामद किए गए। इस संबंध में थाना सिटी में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद