पुलिस टीम ने चोरी करने के मामले एक आरोपी को शहर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय उर्फ काला वासी रोहतक के रूप में हुई है। आरोपी ने मकान में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि छाजुपुरम कॉलोनी के रोहतास ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने परिवार सहित शादी में गया हुआ था। पीछे से किसी व्यक्ति ने उसके मकान में घुसकर चोरी की है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से शिकायतकर्ता ने शक जाहिर करते हुए आरोपी का नाम बतलाया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की छानबीन की, मामले की छानबीन करते हुए पुलिस ने आरोपी को वीरवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान मामले की पूछताछ की जाएगी और सामान की बरामदगी की जाएगी।