फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 104 ग्राम गांजे के साथ एक आरोपी काबू, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिला पुलिस की ओर से नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने 104 ग्राम गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सीएसडी कैंटीन के पास छापा डालकर सुनील निवासी मोहल्ला मसानी महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया। आरोपी को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि थाना शहर महेंद्रगढ़ की पुलिस टीम गश्त के दौरान बस स्टैंड महेंद्रगढ़ मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि सीएसडी कैंटीन के पास एक युवक नशीला पदार्थ गांजा बेच रहा है। अगर तत्काल जांच की जाए तो नशीले पदार्थ सहित काबू किया जा सकता है। सूचना पर टीम ने बताए हुए स्थान पर पहुंची तो आरोपी टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। उसे काबू कर तलाशी लेने पर उसके पास से बरामद थैली से गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध नशीले पदार्थ को कब्जे में ले लिया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें