फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रामविहार काॅलोनी से चोरी के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की रामविहार काॅलोनी से चोरी करने के मामले में थाना शहर पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अरुण निवासी कच्ची बस्ती शिवाजी नगर गुजरात हाल आबाद हनुमान कॉलोनी महेंद्रगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी को बुचौली रोड महेंद्रगढ़ से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता इंद्रजीत निवासी रामविहार काॅलोनी महेंद्रगढ़ ने थाना शहर महेंद्रगढ़ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह किसी काम से अटेली अपने रिश्तेदारी में गया हुआ था और घर पर परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। 10 जनवरी की शाम के समय वह घर पर ताला लगाकर चला गया था। जब 11 जनवरी की सुबह वह घर पर आया तो देखा कि कमरों के तालों के साथ–साथ अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। शिकायतकर्ता ने घर से करीब नकदी, ज्वैलरी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया और मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें