फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी से 1.75 लाख की लूट मामले का एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। दो माह पूर्व 23 जुलाई को गांव भड़फ स्थित एक गैस एजेंसी से 1.75 लाख की लूट मामले में पुलिस ने शनिवार की शाम एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गैस एजेंसी का चालक यशपाल निवासी भोजावास ही निकला। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि इंडेन गैस एजेंसी भड़फ में तैनात कर्मचारी प्रदीप निवासी मोहनपुर ने थाना शहर कनीना में 23 जुलाई को एजेंसी में लूट की शिकायत की थी। लूट के समय रविदत्त निवासी भड़फ, चालक प्रवीन निवासी बांस किरारोद और यशपाल निवासी भोजावास एजेंसी पर हाजिर थे। दोपहर के समय बिना नंबर प्लेट की एक प्लेटिना मोटरसाइकिल पर सवार होकर 3 नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर चालक प्रवीन के साथ मारपीट करते हुए गल्ले में रखी 1 लाख 75 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी। इस दौरान दो आरोपियों के हाथों में पिस्टल व एक के हाथ में चाकू था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर की। जांच में खुलासा हुआ है कि चालक यशपाल ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी। आरोपी को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें