नारनौल। खालड़ा बालाजी मंदिर में जेब से पर्स चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान भरतपुर के गोकल नगर निवासी पूनम उर्फ पुन्ना के रूप में हुई। पूछताछ में पुलिस ने आरोपी से 1760 रुपये की नकदी बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता आकोदा निवासी मंजीत कुमार ने थाना शहर नारनौल में पर्स चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमे बताया कि 24 अक्तूबर को वह खालड़ा बालाजी मंदिर में आया था। मंदिर में उसकी जेब से पर्स चोरी हो गया। पर्स में आधार कार्ड, पैन कार्ड, दो एटीएम कार्ड और नकदी थी। उसने बताया कि मेले में ही सतबीर वासी मोहल्ला पीरागा नारनौल की जेब से भी रुपये चोरी हो गए थे। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। इसके बाद ने पुलिस ने पर्स चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में उससे नकदी बरामद की गई।