फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बोलेरो कैंपर चोरी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 03 Oct 2023 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हार्डवेयर के समान सहित बोलेरो कैंपर गाड़ी चोरी करने के मामले में स्पेशल स्टाफ कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसकी पहचान अलवर के मांढण थाने के कुटानी निवासी मनुराज के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रविवार देर शाम पनियाला मोड़ से गिरफ्तार किया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोलेरो कैंपर गाड़ी को बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अटेली के हरिओम ने थाना अटेली में बोलेरो कैंपर गाड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। उसने बताया कि उसके पास एक बोलेरो कैंपर गाड़ी है और गाडी में हार्डवेयर के सामान को सप्लाई करता है। शिकायतकर्ता ने एक अप्रैल 2023 की शाम को अपनी उक्त गाडी में हार्डवेयर का सामान भर करके गाड़ी को अपने घर के सामने खड़ी की थी। इसे सुबह सप्लाई करना था, लेकिन सुबह करीब 4 बजे उठकर देखा तो गाड़ी वहां पर नहीं मिली, जिसमें हार्डवेयर का सामान था। शिकायतकर्ता ने उपरोक्त गाडी व हार्डवेयर के सामान की अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बोलेरो कैंपर गाड़ी भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें