फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नए नोट के बदले नकली नोट देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Jul 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुराने नोट के बदले नए नोट देने के नाम पर बच्चों के खेलने वाले नकली नोट देने के मामले में शहर थाना नारनौल की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगत निवासी नया गांव रेवाड़ी के रूप में हुई है। आरोपी ने शिकायतकर्ता को पुराने नोट के बदले नए नोट देने के नाम पर झांसे में लिया और उससे 37 हजार रुपये लेकर बच्चों के खेलने वाले नकली नोट दे दिए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ कर चार हजार रुपये बरामद किए हैं।
विज्ञापन

गांव तोताहेड़ी निवासी दुर्जन सिंह ने गत 5 अप्रैल को पुलिस को शिकायत दी थी कि उसने एसबीआई बैंक रेलवे स्टेशन के सामने से पेंशन के 37 हजार रुपये निकलवाए थे। जब वह बैंक से बाहर आया तो दो युवक मिले और उन्होंने पुराने नोट के बदले नए नोट देने की बात कहकर उसे एक गड्डी 200 वाली और बाकी 500 के नोट दिए। जिनको लेकर वह अपने घर चला गया। घर पहुंचने पर शिकायतकर्ता के लड़के ने देखा की नोटों पर चूर्ण लेबल और फुल ऑफ फन लिखा हुआ है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
नए नोट देने वालों के झांसे में न आए लोग
पुलिस ने बताया कि पुराने नोटों के बदले नए नोट देने की बात कहने वाले और पेंशन में बढ़ोतरी होने की बात करने वालों की बातों में ना आएं। इनकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैंक/एटीएम से निकलने वाले नोट पुराने नहीं होते। नए नोट देने की बात कहने वाले ठग होते हैं, जो नए नोट देने के नाम पर नकली नोट थमा देते हैं। इसी प्रकार ठग बुजुर्गों के साथ पेंशन बढ़ोतरी की राशि देने के नाम पर ठगी करते हैं। पेंशन बढ़ोतरी की राशि आपके अकाउंट में ही आती है। अगर जरूरत है तो पुराने नोट बैंक में ही बदलवाए और साथ ही पेंशन बढ़ोतरी की राशि दिलवाने वाले ठगों से सावधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें