फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फिरौती मांगने और धमकी देने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 03 Jun 2023 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना सदर कनीना की पुलिस टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान क्रांति निवासी भोजावास के रूप में हुई। पुलिस आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। आरोपी हत्या के मामले में भिवानी जेल में बंद था। आरोपी पर पहले भी हत्या, हत्या का प्रयास, छीना झपटी और मारपीट करने के सात मामले दर्ज हैं। आरोपी को शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि सनोज निवासी भोजावास ने थाना सदर कनीना में शिकायत देते हुए बताया था कि 26 मई को 3 बजे उसके जनरल स्टोर पर आठ-दस लड़कें आए और कहा कि पैसे लेने के लिए हमें क्रांति ने भेजा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि व्यक्ति को मारने में समय नहीं लगता, पैसे भेज देना नही तो मारपीट भी हो जाएगी और वारदात भी हो जाएगी। शिकायतकर्ता ने बताया कि वो सभी धमकी देते हुए चले गए। कुछ दिन पहले क्रांति का भाई भी आया था और इस तरह की बात कहते हुए खुद के फोन से क्रांति से बात करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी क्रांति को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें