फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बिजली निगम कर्मचारियों की पिटाई में एक आरोपी काबू

Mon, 23 Dec 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। खंड के गांव मोड़ी के पास टोलवा की ढाणी में बीते सोमवार को बिजली चेकिंग के दौरान बिजली निगम के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू किया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई जयभगवान ने बताया कि मामले में मोड़ी निवासी नरेश उर्फ हरीश को पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से आरोपी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 16 दिसंबर को गांव मोडी के पास टोलवा की ढाणी में गांव के कुछ ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मार पिटाई करते हुए सरकारी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस बारे में बिजली विभाग के कर्मचारी विजय कुमार जेई ने पुलिस को लिखित में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें