फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: एक बार फिर अधिकतम पारा 34.6 डिग्री पहुंचा

Sat, 06 May 2023 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में पिछले एक सप्ताह से परिवर्तनशील बना हुआ है जिसकी वजह से क्षेत्र में तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां दर्ज की जा रही है। इससे तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दो दिन से मौसम और शुष्क रहने से तापमान में एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की जाने लगी है। शुक्रवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 34.6 डिग्री और 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि नारनौल और महेंद्रगढ़ में रात्रि तापमान क्रमश 20.0 डिग्री और 20.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार एक के बाद पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से संपूर्ण पर्वतीय और मैदानी राज्यों मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अप्रैल के अंतिम दिनों में और मई के महीने के पहले सप्ताह में मौसम प्रणाली का असर साफ तौर पर दिखाई दिया है। शुक्रवार को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बन गया है। जिसकी वजह से संपूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है। इस मौसम प्रणाली का प्रभाव हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर 6-7 मई के दौरान देखने को मिलेगा। इस दौरान तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और हल्की से मध्यम बारिश/ बूंदाबांदी की और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों होने की संभावना बन रही है। यह मौसम प्रणाली 7 मई रात्रि को हरियाणा एनसीआर दिल्ली से आगे निकल जाएगी। इस प्रकार 8 मई से मौसम साफ और शुष्क होने लगेगा और संपूर्ण क्षेत्र पर एक बार फिर से हवाओं की दिशा और गति में बदलाव होने से धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी। 13 मई से एक बार तापमान में उछाल देखने को मिलेगा और क्षेत्र में गर्मी अपना प्रचंड रूप रंग दिखाने लगेगी। मई महीने के पहले पखवाड़े के बाद हीट वेव लूं भी चलने की संभावनाएं बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें