फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन 778 परीक्षार्थियों ने बसों में किया निशुल्क सफर

Tue, 08 Aug 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले से दूसरे दिन सीईटी परीक्षा के लिए रोडवेज बस परीक्षार्थियों के लिए चलाई गई। इस दौरान 778 परीक्षार्थी नारनौल व महेंद्रगढ़ डिपो से अपने-अपने परीक्षा केंद्र के लिए रवाना हुए। रोडवेज विभाग ने परीक्षार्थियों की संख्या को देखते हुए बसों की संख्या में कटौती की गई। सोमवार को नारनौल डिपो से नौ व महेंद्रगढ़ डिपो से सात बसों को रवाना किया गया। वहीं पहले दिन नारनौल डिपो से 13 व महेंद्रगढ़ डिपो से 11 बसों का संचालन किया गया था, जिसमें 1262 परीक्षार्थियों ने निशुल्क बसों में सफर किया था। इस बार रोडवेज विभाग ने महिला परीक्षार्थियों को राहत देते हुए उनके साथ परिजन को निशुल्क सफर करने का आदेश जारी किया था। सीईटी परीक्षा के लिए पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार व पानीपत में परीक्षा बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचने के लिए नारनौल व महेंद्रगढ़ डिपो से रोडवेज बस शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें