फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नववर्ष पर होटलों से लेकर बस स्टैंड तक पुलिस की सघन चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ के निर्देश पर महेंद्रगढ़ पुलिस ने नववर्ष 2026 के आगमन और उसकी पूर्व संध्या पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए हैं। 31 दिसंबर और 1 जनवरी की रात को नए साल के जश्न के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस ने विशेष रूप से शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों, मनचलों और छेड़खानी करने वालों पर नकेल कसने की योजना बनाई। साथ ही सुरक्षा एजेंसियों के अलर्ट और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए। साथ ही विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए गए। सभी नाकों पर वाहनों और चालकों की सघन चेकिंग की गई। ड्यूटी पर तैनात अधिकारी वॉकी-टॉकी, रिफ्लेक्टर जैकेट और टॉर्च जैसे उपकरणों के साथ मुस्तैद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें