फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 800 लोगों ने कराई आंखों की जांच

विज्ञापन
फोटो संख्या:72- निशुल्क नेत्र  जांच ​शिविर का रिबन काटकर  शुभारंभ करते विधायक कंवर सिंह यादव--स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महात्मा गांधी जयंती पर सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को पुराने नारनौल रोड स्थित एक निजी अस्पताल में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में डॉक्टरों ने करीब 800 मरीजों की आंखों की जांच की। विधायक कंवर सिंह यादव ने शिविर का शुभारंभ किया। अस्पताल प्रबंधन ने विधायक को पगड़ी पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि जरूरतमंदों के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने लोगों से आंखों की छोटी समस्या को भी नजरअंदाज न करने और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। शिविर में अरुण कुमार, आदेश कुमार, सोनू पार्षद सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें