फोटो नंबर-11हिंदू नववर्ष पर लोगों को भगवा तिलक लगाकर हनुमान चालीसा वितरित करते भाजपा युवा म
नारनौल। भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रविवार को हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर हनुमान चालीसा का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी सनातन धर्म प्रेमियों को भगवा तिलक लगाकर शुभकामनाएं भी दी गई। इस दौरान प्रदेश आईटी सहप्रमुख भाजपा युवा मोर्चा सिंकदर पार्षद ने सभी से निवेदन किया कि वे धर्म के प्रति निष्ठा भाव रखकर कम से कम एक समय हनुमान चालीसा अवश्य पढ़ें। इस वितरण कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिला सचिव राजेश सैनी, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, आशु अग्रवाल, राकेश यादव, कैलाश चंद, होशियार सिंह, रविंद्र यादव व धर्मपाल आदि भी मौजूद रहे।