नारनौल। भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव ने तीसरी बार टिकट मिलने के बाद बुधवार को उन्होंने अपना नामांकन जमा करवाया है। इसमें केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह सहित भाजपा के अनेक नेताओं ने शिरकत की।
केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि किसी के लिए भी उसके जवान बेटे का चले जाना कम नहीं होता है। यह एक बहुत बड़ा सदमा है, जिसे झेलने के बाद भी ओमप्रकाश यादव ने तीसरी बार आपकी सेवा करना का प्रण लिया, यह कम नहीं है। भिवानी-महेंद्रगढ़ सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि वर्ष 2019 से इस बार महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा की सभी विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। इसके अलावा अटेली से पूर्व विधायक सीताराम यादव सहित कई पदाधिकारियों ने सभा को संबोधित किया।