फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पुरानी पेंशन नीति बहाल हो, एलटीसी का तुरंत भुगतान किया जाए

Sun, 11 Aug 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03विधायक ओमप्रकाश यादव को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी।
विज्ञापन
नारनौल
विज्ञापन

लंबित मांगों को लेकर हरियाणा गवर्नमेंट पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ ने शनिवार को प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने सिंचाई मंत्री डाॅ. अभय सिंह यादव व विधायक ओमप्रकाश यादव को अपनी 23 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा।
जिला महेंद्रगढ़ में कार्यरत शाखा पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपते हुए मंत्री एवं विधायक से कहा कि वे मुख्यमंत्री से बातचीत कर उन्हें समय दिलवाएं, इसमें सिंचाई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, भवन तथा मार्ग विभाग तीनों विभागों में कार्यरत कर्मचारियों की जायज मांगों के समाधान पर बातचीत की जा सके।
विज्ञापन

यूनियन के जिला प्रधान रमेशचंद यादव बताया कि कर्मचारियों की मांगे जैसे पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए, एलटीसी का तुरंत भुगतान किया जाए जो लॉकडाउन के समय से रोका हुआ है। नारनौल में 2022 में जो ठेकेदार के द्वारा वेतन नहीं दिया गया, वो तुरंत दिया जाएं। मई 2023 का हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के कर्मचारियों का वेतन रोका गया है, केंद्र के समान वेतन व भत्ते दिए जाएं, तकनीकी पदों पर कार्यरत कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे दिया जाए। कौशल कर्मचारियों के आईकार्ड, ईएसआई कार्ड व अनुभव अपलोड करवाएं जाए। कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान मृत्यु पर तीस लाख रुपए जोखिम भत्ता की आर्थिक सहायता दी जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर राधेश्याम शर्मा, कैलाश सैनी, बाबूलाल, रामशरण यादव, रामचंद्र शर्मा, कृष्ण कुमार, निरज, मास्टर शेर सिंह, सुमेर सिंह, राजाराम, विजय सिंह, जसविंद्र सिंह, हवासिंह, दलीप सिंह, सुधीर, महीपाल, सुनील, अजय, प्रमोद, राजेश, राजबीर, शशिकांत, अरविंद, सुधाकर, संजय तथा विष्णु सहित काफी संख्या में कर्मचारियों मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें