नारनौल।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दिशा निर्देशानुसार प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। इसके तहत मंगलवार को अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने लघु सचिवालय में आमजन की शिकायतें सुनी। एडीसी ने कहा कि सरकार का मकसद है कि आमजन को बिना किसी परेशानी के सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके। इसी उद्देश्य से यह समाधान शिविर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन का जो भी कार्य है, उसका समय पर संबंधित विभाग के अधिकारी काम करना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर नगराधीश मंजीत कुमार, डीएसपी हरदीप, भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।