महेंद्रगढ़। वेद प्रचार मंडल एवं आर्य समाज की ओर से बुधवार को आदर्श कॉलोनी में समाज कल्याण और विश्व शांति के लिए वैदिक यज्ञ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी कप्तान छाजूराम यादव ने की। अप्रेजिंग ऑफिसर विवेक यादव ने ब्रह्मा का दायित्व निभाया। यज्ञ पुरोहित पंडित भूपेंद्र सिंह आर्य ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन करवाया। उन्होंने कहा कि यज्ञ सृष्टि और पर्यावरण को पोषित करने वाला श्रेष्ठ कर्म है। इस दौरान यजमान विकास कुमार, समीना देवी, सुरेंद्र गाहड़ा और सरोज देवी को गायत्री पटका पहनाकर वैदिक शिक्षा पुस्तक भेंट की गई। अंत में शांति पाठ और प्रसाद वितरण किया गया। संवाद