नारनौल। शहर के मोहल्ला शिवाजी नगर स्थित जामा मस्जिद सोमवार सुबह इमाम मोहम्मद हनीफ फैजी गौरवाल ने ईद की नमाज अदा करवाई। इस दौरान लोगों ने देश में अमन व चैन कायम रखने की दुआ की।
इमाम ने कहा कि ईद की सच्ची खुशी उस वक्त हासिल हो सकती है। जब हमारा खालिक हमसे राजी हो। आज के दिन आइए हम उन लोगों को माफ कर दे। जिनसे हमें कोई तकलीफ पहुंची हो और उनसे माफी मांग ले। ऐसा करने से अल्लाह ताला हम से खुश हो जाएंगे और हमारी बेशुमार गलतियों को माफ कर देंगे। इमाम ने कहा कि आज अब जगह बकरीद का पर्व धूमधाम से मनाया गया है। इसे ईद-उल-अज़हा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन को त्याग और कुर्बानी के तौर पर याद किया जाता है। इस्लामी कैलेंडर के अनुसार हर साल आखिरी माह जिल-हिज्जा की 10वीं तारीख को बकरीद का पर्व मनाया जाता है। जो इस साल आज के दिन मनाया जा रहा है। मस्जिद में नमाज अदा करने के बाद इमाम मोहम्मद हनीफ गोरवाल ने पुलिस कर्मचारियों को बुक्का भेंट कर ईद की बधाई दी।