फोटो नंबर-01शहीदों की याद में मौन धारण करते अधिकारी। स्रोत-प्रशासन
नारनौल। देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों की याद में लघु सचिवालय के मीटिंग हॉल में दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम रमित यादव ने की। एसडीएम ने कहा कि शहीद दिवस हर हिंदुस्तानी को आदर्श की राह पर चलने और देश के प्रति हमारे कर्तव्यों को अदा करने के लिए प्रेरणा देता है। इस अवसर पर डीएसपी सुरेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। संवाद