फोटो नंबर-15सेवा संकल्प अभियान को लेकर नगर परिषद नाटक प्रस्तुत करते कलाकार। संवाद
नारनौल। सेवा संकल्प अभियान के तहत शुक्रवार को नारनौल और सिहमा क्षेत्र में तीन स्थानों पर शिविर लगाए गए। नगर परिषद कार्यालय और दोनों खंड कार्यालयों में अधिकारियों ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लाभार्थियों के आवेदन मौके पर करवाए। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह दिखा। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदन भी लिए गए। लोगों की समस्याएं सुनी गईं और मौके पर हल होने वाली शिकायतों का समाधान किया गया। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि अभियान 14 अक्टूबर तक चलेगा और इसका उद्देश्य पात्र लोगों को उनके क्षेत्र में ही योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। संवाद