फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: छात्राओं को दिलाई नशे की रोकथाम में सहयोग की शपथ

Fri, 27 Sep 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय महिला  महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक करते
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नशा मुक्ति केंद्र द्वारा नशा मुक्ति भारत अभियान के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय महिला में शुक्रवार को नशा मुक्ति जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राओं को नशे की रोकथाम में भूमिका निभाने की शपथ दिलाई गई। सेमिनार में मुख्य वक्ता की भूमिका नशा मुक्ति केंद्र महेंद्रगढ़, नारनौल के निदेशक डॉ. रोहताश रंगा ने निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा करने से व्यक्ति के मन व रक्त पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कोई भी व्यक्ति जब नशा करना शुरू करता है तो वह अपने पैसों से नहीं बल्कि अपने मित्रों व आस-पास रहने वाले लोगों की मदद से शुरू करता है। इस मौके पर डॉ. किरण, डॉ. शर्मिला, देवेंद्र कुमार, डॉ. प्रवीण सरोहा, डॉ. हीरा सिंह, नवीन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें