फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नंबरदार एसोसिएशन मांगों का मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Sun, 18 May 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:70- लघु सचिवालय महेंद्रगढ़ में अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नंबरदार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ रविवार को मांगों को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार निशा तंवर को सौंपा। जिला प्रधान नंबरदार एसोसिएशन राजकुमार जांगड़ा ने बताया कि हमारी मांगों पर मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया है। चुनाव से पहले वादा किया था कि वह नंबरदारों को पूरा मान सम्मान करेंगे। लेकिन नंबरदार अपनी मांगों को लेकर कई बार ज्ञापन दे चुके हैं। आज तक उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि उनकी मुख्य मांगें नए नंबरदारों को पदों पर नियुक्ति शुरू की जाए, सरबराह नंबरदार बनाए जाए, 75 वर्ष से ऊपर आयु के हटाये गए नंबरदारों को तुरंत बहाल करके नियुक्ति की जाए और उनका मानदेय लागू किया जाए, हिसार में वर्ष 2018 की घोषणा के अनुसार प्रदेशभर में सभी नंबरदारों का आयुष्मान कार्ड बनाकर सरकार अपने वायदे को पूरा करे, हरियाणा प्रदेश के सभी नंबरदारों को ग्राम पंचायतों में भागीदारी सुनिश्चित की जाए, नंबरदारी के पद वंशानुगत किया जाए यानि पीढ़ी दर पीढ़ी नंबरदार का बेटा ही नंबरदार बने नंबरदार के बेटे को मिले नंबरदारी सहित मुख्य मांगें है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें