फोटो संख्या:65- हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा--संवाद
महेंद्रगढ़। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार के गांव रिवासा में स्थित हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र में व्यवसायिक डेयरी फार्मिंग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन तीन सितंबर से शुरू किया जाएगा।
शिविर में भाग लेने के लिए प्रदेशभर से कोई भी युवक-युवती केंद्र में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकता है। एक सप्ताह चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर में पशु पालन से संबंधित बारीकियां सिखाई जाएंगी। विशेषज्ञ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह प्रशिक्षण शिविर स्वरोजगार स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा के विस्तार शिक्षा सेवा प्रभारी डॉ. योगेंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। साथ ही इस प्रशिक्षण के लिए 500 रुपये का शुल्क रखा गया है तथा कोई भी इच्छुक रिवासा केंद्र में पहुंचकर अपना पंजीकरण करा सकता है। प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण पत्र दिया जाएगा।