फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोरियावास व निजामपुर में चल रहा एनएसएस शिविर संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में रविवार को एनएनएस के सात दिवसीय शिविर के समापन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसएमसी प्रधान वीरेंद्र सिंह यादव और एसएमसी सदस्य ओम दत्त उपस्थित रहे। वहीं अध्यक्षता डीडीओ संजय बडेसरा ने की। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि एनएनएस शिविर से विद्यार्थियों में साफ सफाई और आपसी सद्भाव, भाईचारे की भावना पैदा होती है। प्रवक्ता संजय शर्मा ने बच्चों को किताबों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि किताबें व्यक्ति के जीवन में एक महत्वपूर्ण रोल अदा करती हैं। इस अवसर पर कंप्यूटर अध्यापक महेश कुमार व राजाराम सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

एनएसएस से होता है युवाओं का विकास
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस कैंप का रविवार को समापन हो गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मुख्याध्यापक जुगती राम ने की। वहीं मुख्य अतिथि धर्मपाल शर्मा पूर्व राज्य सचिव हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ रहे। मुख्यातिथि, एनएसएस प्रभारी अनिता व डॉ. अभिषेक ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्र की युवा शक्ति के व्यक्ति विकास के लिए भारत सरकार द्वारा संचालित एक अच्छा कार्यक्रम है। इसकी गतिविधियों में भाग लेने वाले विद्यार्थी समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज हित के कार्य करते हैं। इस अवसर यशपाल, सुमन, अनीता, राम सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें