महेंद्रगढ़। शहर के परशुराम चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक एक किलोमीटर सड़क मार्ग को जिम्मेदार पिछले 20 सालों में भी नहीं सुधार पाए। महज पांच मिनट का यह सफर करने में आंधे घंटे का समय बर्बाद हो रहा है। नगरपालिका ने गड्ढों में रोडे तो डाल दिए, लेकिन सड़क निर्माण करना भूल गई। बारिश के मौसम में यह सड़क मार्ग और बदहाल हो गया।
अब इस सड़क मार्ग रोडे इधर-उधर पड़े हुए हैं, जिसके कारण दुकानदार व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जब यहां से साधन गुजरते है तो रोडे दुकानों में जाकर लगते हैं। 20 वर्ष पूर्व बना यह सड़क मार्ग 148 बी से शहर की आबादी को जोड़ने का सबसे सुगम रास्ता है। शहर की भीड़भाड़ से बचने के लिए अधिकांश लोग इसी मार्ग का प्रयोग करते हैं। आए दिन इन रोड़ियों के कारण बाइक फिसल कर गिरना आम बात है। यह सड़क मार्ग दो महाविद्यालय, माॅडल संस्कृति स्कूल, 148बी से आबादी को जोड़ता है। साथ ही 50 से अधिक गांवों को शहर से जोड़ता है।
दिनभर इस सड़क मार्ग से हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। टूटे सड़क मार्ग के कारण दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इस मार्ग पर 500 से अधिक दुकान हैं, जिसके कारण आमजन व दुकानदारों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
-लक्ष्मीनारायण सैनी
-
सड़क मार्ग टूटा होने के कारण दिनभर धूल उड़ती रहती है। रोडरी दुकानों में घुस जाती हैं। नगरपालिका की ओर से पानी का छिड़काव भी नहीं करवाया जा रहा है। अब तो सड़क कम रोड़े अधिक दिखाई देने लगे हैं। नगरपालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
रामनिवास पाटौदा
20 वर्ष पहले यह सड़क मार्ग बनाया गया था। उसके बाद से यह सड़क मार्ग जर्जर अवस्था में पड़ा हुआ है। परशुराम चौक से मोहल्ला सैनीपुरा तक यह सड़क मार्ग जगह-जगह से टूटा हुआ है। यह शहर का सबसे व्यस्तम मार्ग है।
-मनीष राजपूत
इस सड़क मार्ग से अनेक गांवों के लोग आवागमन करते हैं, लेकिन टूटा सड़क मार्ग होने के कारण उनको गड्ढों से गुजरना पड़ता है। नगरपालिका इस सड़क मार्ग को शीघ्र बनवाए, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो।
-नरेन सैनी
-
- वर्जन:
आचार संहिता के बाद शीघ्र ही टेंडर लगाकर इस सड़क मार्ग का निर्माण करवा दिया जाएगा। जहां पर सड़कें टूटी हुई हैं, उनका भी निर्माण करवा दिया जाएगा। किसी को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
- रमेश सैनी प्रधान, नगरपालिका महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:52- 11 हट्टा बाजार में बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:52- 11 हट्टा बाजार में बदहाल सड़क मार्ग--संवाद
फोटो संख्या:52- 11 हट्टा बाजार में बदहाल सड़क मार्ग--संवाद