फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब दूध की कीमत भी उफनाई, महंगाई ने मुश्किलें बढ़ाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। आटा, चावल, दही, लस्सी, पनीर और मक्खन की कीमत बढ़ने के बाद अब दूध भी उफना गया है। दो रुपये की बढ़ोतरी के बाद अब फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो हो गया है। बढ़ी हुई कीमत वीरवार से लागू हो जाएगी। महंगाई की मार लगातार जनता की जेब पर पड़ता जा रहा है। रसोई का बजट बढ़ने पर महिलाओं ने रोष जताया है।
विज्ञापन

जुलाई के अंतिम सप्ताह से अब तक दूध, दही, बटर, घी, मीठे दूध की कीमत बढ़ गई है। पिछले दिनों से सरकार ने ब्रांडेड खाद्य वस्तुओं पर 5 प्रतिशत जीएसटी लगाया था। इससे 200 ग्राम प्रति कप दही की कीमत 18.93 रुपये से बढ़कर 21 रुपये, 400 ग्राम दही 36 रुपये से बढ़कर 42 रुपये हो गई है। 8 अगस्त को सरकार ने मक्खन की कीमत भी बढ़ा दी थी। मक्खन 472 रुपये से बढ़कर 482 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। फ्लेवर्ड मिल्क की 200 एमएल बोतल की कीमत 20 रुपये से बढ़कर 25 रुपये की हो गई है। अब दूध की कीमत भी बढ़ा दी गई है। वीटा के फुल क्रीम दूध की कीमत दो रुपये बढ़ा दी गई है। वीरवार से यह नई दर लागू हो जाएगी और दूध की कीमत 59 रुपये से बढ़कर 61 रुपये प्रति किलो हो जाएगी। वीटा का फुल क्रीम दूध 59 की जगह 61 रुपये प्रति किलो, आधा लीटर फुल क्रीम दूध 30 से बढ़कर 31, सिंगल टोंड दूध 49 से 51 रुपये प्रति लीटर, डबल टोंड दूध 43 से बढ़कर 45 रुपये प्रति किलो, आधा लीटर दूध 22 रुपये से बढ़कर 23 रुपये लीटर हो गया है। जीएसटी लगने के बाद लोकल दस किलोग्राम पैक्ड आटे की कीमत 250 से बढ़कर 270 रुपये हो गई है जबकि ब्रांडेड आटा 350 से बढ़कर 380 प्रति किलो रुपये हो गया है।
-
जिले में प्रतिदिन बिकता है 25 हजार लीटर दूध
जिले में सबसे अधिक वीटा, मदर डेयरी, सरस, अमूल, गोपालजी सहित अन्य ब्रांड का दूध बिकता है। लगभग सभी कंपनियों ने अपने दूध के दामों में इजाफा किया है। जिले में विभिन्न ब्रांडों का 25 हजार लीटर दूध प्रतिदिन बिकता है। अकेले नारनौल क्षेत्र में लगभग 12.50 हजार लीटर दूध बिक जाता है। इसमें वीटा कंपनी का दो हजार लीटर दूध बिकता है।
विज्ञापन

-
उत्पाद वर्तमान कीमत
फुल क्रीम दूध 61 रुपये प्रति किग्रा
सिंगल टोंड दूध 51 रुपये प्रति किग्रा
डबल टोंड दूध 45 रुपये प्रति किग्रा
दही 42 रुपये (400 ग्राम)
मक्खन 482 रुपये प्रति किग्रा
-
वर्जन
सरकार महंगाई पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रही है। पिछले महीने आटे पर जीएसटी लगा दी जिससे उसकी कीमत बढ़ गई थी। अब दूध की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है। बढ़ रही महंगाई से रसोई का बजट बिगड़ रहा है।- तरुणा
-
मोदी सरकार महंगाई पर काबू पाने में नाकाम है। पिछले माह दही, मक्खन, पनीर की कीमत बढ़ी थी। अब दूध के दाम बढ़ा दिए हैं। किरानेे केसामान की कीमत लगातार बढ़ रही है। रसोई का बजट बिगड़ता जा रहा है। - सपना
-
गत माह पैकिंग के आटे पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगने से इसकी कीमत बढ़ गई है। हकीकत यह है कि पारले जी की बिस्कुट कीमत पुरानी ही है लेकिन वजन 60 ग्राम की जगह 50 ग्राम कर दिया गया है।- अनिल पंसारी
-
महंगाई बढ़ने से बाजार में मंदी है। ग्राहक एक हजार रुपये का सामान खरीदने की जगह 500 से 700 रुपये का सामान ही खरीद रहे हैं। आटा तथा चावल में 25 से 30 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।-किशन कुमार।
-
वर्जन:
वीटा के दूध की कीमत प्रति किलो 2 रुपये बढ़ी है। यह कीमत 18 अगस्त से लागू हो जाएगी। नारनौल शहर में लगभग 2 हजार लीटर दूध की बिक्री होती है।-उदयभान, मैनेजर, वीटा दूध शीतकरण केंद्र, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें