फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब यात्री 20 किलोमीटर दूर घर बैठे बुक कर सकेंगे रेल टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों को जनरल कोच में यात्रा करने के लिए ऑनलाइन टिकट बुक करते हैं वह अब 20 किलोमीटर दूर घर बैठे रेल टिकट बुक कर सकेंगे। इसके लिए रेलवे ने यूटीएस अनरिजवर्ड टिकटिंग सिस्टम ऑनलाइन मोबाइल ऐप से जनरल टिकट लेने के दायरे को 5 से बढ़ाकर 20 किलोमीटर तक कर दिया है। ऐसे में रेल में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों के अलावा अन्य यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। जेडआरयूसीसीउत्तर पश्चिम रेलवे के सदस्य भीम शर्मा ने बताया कि पहले सीमित दायरा होने के कारण दूर के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। सीमित दायरे में आकर ही टिकट ले सकते थे। ऐसा करने से अब रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्रों पर भीड़ से राहत मिलेगी। रेलवे की तरफ से कैशलेस के तहत यह सुविधा शुरू की गई थी ताकि यात्रियों को काउंटर के चक्कर नहीं काटने पड़े। यह काफी कारगर साबित हो रही थी दायरा बढ़ने के कारण या तो इसका अधिक से अधिक इस्तेमाल कर सकेंगे। कनीना खास रेलवे स्टेशन से तकरीबन 500 यात्री प्रतिदिन यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

यूपीएस एप ऐसे करेगा काम
यात्री को सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से यूटीएस मोबाइल एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। लॉग इन आईडी बनाने के लिए अपना 10 अंक वाला मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करना होगा तत्पश्चात इसके बाद मोबाइल पर 4 अंक का ओटीपी आएगा एप से टिकट लेते समय यात्रा टिकट सीजन टिकट प्लेटफार्म टिकट और यात्रियों की संख्या के विकल्प आएंगे। यात्री को उसके बाद ऑनलाइन ही पेमेंट करनी होगी और उसे टिकट प्राप्त हो जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए यूटीएस शुरू किया है। इस एप से पहले 5 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले यात्रियों को ही ऑनलाइन टिकट ले सकते थे लेकिन अब रेलवे ने इस दायरे को बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया है। संबंधित जानकारी के लिए यात्री को अपना एप अपडेट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भीम शर्मा, सदस्य, जेडआरयूसीसी, उत्तर पश्चिम रेलवे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें