फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अब इंजीनियर्स भी संघर्ष की राह पर, मंत्री को बताई समस्याएं

Thu, 15 Aug 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-17सिंचाई मंत्री डा. अभयसिंह यादव को ज्ञापन सौंपते इंजीनियर अ​धिकारी।
विज्ञापन
नारनौल। जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत इंजीनियर्स की बैठक सिंचाई विभाग के विश्राम गृह सिंघाना मार्ग नारनौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा फेडरेशन ऑफ इंजीनियर्स के जिला प्रधान इंजीनियर नितिन भार्गव ने की। इसके बाद अपनी मांगों को लेकर मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रधान ने बताया कि जब से हरियाणा का गठन हुआ है, तब से एचसीएस, डॉक्टर, डीएसपी एवं एसडीओ का वेतनमान समान होता था, लेकिन सरकार ने इंजीनियर्स के साथ धोखा करते हुए इंजीनियर्स को चारों कैटेगरी में सबसे पिछले पायदान पर लाकर खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 के एचसीएस अधिकारियों को जो वेतनमान दिया, वही वेतनमान डॉक्टर्स को 2014 और डीएसपी को 2024 में देकर समान कर दिया। इंजीनियर्स को इस समानता से हटा दिया गया। इसके कारण इंजीनियर्स में सरकार के प्रति गहरा रोष है।
अब 16 अगस्त को प्रदेश के तमाम इंजीनियर अपने हाथों पर काली पट्टियां बांधकर सरकार के विरुद्ध अपना रोष प्रकट करेंगे। बैठक में सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता राजेश खत्री, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अश्विनी कुमार, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप कुमार, सिंचाई विभाग के कार्यकारी एवं नेता राजेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें