फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्षेत्र में अब 24 तक चलेगा नहर का पानी

Fri, 19 Jan 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। वर्तमान में फसल में बढ़ती आवश्यकता को देखते हुए एवं नहर की टेल के क्षेत्रों में पानी न पहुंचने के कारण नहरी पानी की सप्लाई दो दिन के लिए बढ़ा दी गई है। अब क्षेत्र में नहर का पानी 24 जनवरी तक मिलेगा। नांगल चौधरी के विधायक डाॅ. अभय सिंह यादव ने कहा कि विशेषकर उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी हमेशा अंतिम दिनों में पहुंचता है। नहर के पीछे के क्षेत्रों में पानी के अधिक उपयोग के कारण आगे पानी नहीं पहुंच पा रहा है। गत मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई बैठक के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल से वर्षा के अभाव में खराब हो रही फसल को बचाने के लिए नहर की सप्लाई को कुछ दिन बढ़ाने की मांग की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर सिंचाई विभाग ने दो दिन ही पानी सप्लाई बढ़ाने का निर्णय किया है। विधायक ने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन किसानों ने एक बार पानी लगा लिया है वह अब पानी को आगे जाने दें ताकि आगे के क्षेत्रों में भी पानी पहुंच सके। क्षेत्र में अधिक से अधिक फसल को बचाने का हम सब का सामूहिक दायित्व है और इसमें हमें अपने साथ साथ दूसरे किसानों के हितों का भी ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें