फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय महिला पुरस्कार के लिए अब 22 तक आवेदन

Fri, 08 Dec 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से राज्य स्तरीय महिला पुरस्कार 2023-24 के आवेदन की तिथि बढ़ाकर अब 22 दिसंबर कर दी गई है। पहले इसकी अंतिम तिथि 20 नवंबर थी। विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने वाली इच्छुक महिलाएं लघु सचिवालय के पुराने भवन के प्रथम तल पर स्थित महिला एवं बाल विकास कार्यालय में 22 दिसंबर तक आवेदन जमा करवा सकती हैं। यह पुरस्कार प्रत्येक वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को प्रदान किए जाते हैं।
विज्ञापन


महिला व बाल विकास अधिकारी संगीता यादव ने बताया कि इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के लिए 1 लाख 50 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इसी प्रकार कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसी तरह बहन शन्नो देवी पंचायती राज पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपये व प्रशस्ति पत्र मिलेगा। लाइफ टाइम अचीवमेंट अवाॅर्ड के लिए 51 हजार व प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को विभिन्न आठ श्रेणियां में 21-21 हजार रुपये व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। पहली श्रेणी में एएनएम, एमपीडब्ल्यू तथा नर्स शामिल है। दूसरी श्रेणी में महिला खिलाड़ी, तीसरी श्रेणी में साक्षर महिला समूह सदस्य, चौथी श्रेणी में राजकीय कर्मचारी, पांचवीं श्रेणी में सामाजिक कार्यकर्ता, छठी श्रेणी में महिला उद्यमी, सातवीं श्रेणी में स्त्री शक्ति पुरस्कार व आठवीं श्रेणी में आंगनबाड़ी कर्मी शामिल हैं। इन श्रेणियां में 21-21 हजार रुपए व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन से संबंधित जानकारी डब्लूसीडीएचआरवाई डॉट जीओवी डॉट इन वेबसाइट पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें