फोटो नंबर- 08अटेली स्थित स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के कार्यालय पर धरने को लेकर नोटिस
मंडी अटेली। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने कौशल रोजगार निगम से हटाए गए कर्मचारियों के पक्ष में सरकार का विरोध करते हुए मंत्रियों के आवास पर 11 और 12 मई के धरने का बुधवार को नोटिस दिया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के अटेली कार्यालय में जाकर नोटिस सौंपा। जिला रेवाड़ी और जिला झज्जर के भी कर्मचारी 2 दिन अटेली धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर जिला प्रधान कौशल यादव, सर्व कर्मचारी के राज्य सचिव महेंद्र सिंह बोयत्त, जिला सचिव राहुल सारवान, कपिल, निखिल, हर्ष आदि मौजूद रहे। संवाद