महेंद्रगढ़/नारनौल। जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र के 37 प्रत्याशियों में 18 पर नोटा भारी पड़ा व पांच प्रत्याशी दहाई के अंक तक ही मत हासिल कर पाए। नारनौल विधान सभा से आठ उम्मीदवार नोटा जितने भी वोट नहीं जुटा पाए।
जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 1750 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी को पसंद नहीं किया। इसमें सबसे अधिक नारनौल में 8 प्रत्याशी नोटा से भी कम मत हासिल कर पाए, जबकि दूसरे नंबर पर अटेली व महेंद्रगढ़ के चार-चार प्रत्याशी नोटा को मिले वोटों से भी नीचे रहे। नारनौल विधान सभा क्षेत्र में 535 मतदाताओं ने नोटा को चुना। वहीं पांच प्रत्याशी दहाई के अंक तक ही सिमट कर रह गए।
यह है नोटा व दहाई के अंक से नीचे का विधानसभावार आंकड़ा
विधान सभा क्षेत्र नोटा को मिले वोट नोटा से भी कम रहे उम्मीदवार
महेंद्रगढ़ 421 4
अटेली 408 4
नांगल चौधरी 386 2
नारनौल 535 8
कुल 1750 18
यह प्रत्याशी सिमट गए दहाई के आंकड़े तक
प्रत्याशी का नाम विधानसभा क्षेत्र पार्टी प्राप्त मत
नरेंद्र कुमार महेंद्रगढ़ निर्दलीय 45
पुष्कर राज गुप्ता महेंद्रगढ़ निर्दलीय 71
साधना अटेली निर्दलीय 76
सभाराम नारनौल निर्दलीय 51
विकास नारनौल राइट टू रिकाल पार्टी 56