फोटो संख्या:75- कनीना नगर पालिका में मनोनित पार्षदों का स्वागत करते वार्ड पार्षद व नपा चेयरपर्स
कनीना। नगर पालिका कनीना में मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को नीलम देवी व सवाई सिंह वार्ड 14 को शपथ दिलाई गई। बता दें कि कनीना नगर पालिका के 14 वार्डों से 14 पार्षद तथा प्रधान पहले से ही चुने जा चुके हैं। अब ये दोनों पार्षद सरकार द्वारा मनोनीत करके भेजे गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह में नगर पालिका कनीना प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी, बीजेपी पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, वर्तमान जिला अध्यक्ष यतेंद्र राव, जसवंत बब्लू आदि मौजूद रहे। संवाद